logo

*देवा में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के साथ मना अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस*

अनुशासन व संस्कार युक्त शिक्षा में अग्रणी उसरु-अमौना अयोध्या स्थित देवा पब्लिक स्कूल व देवा इण्टर कॉलेज में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक सहदेव उपाध्याय, उपप्रबंधक अजय उपाध्याय, प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा, कोऑर्डिनेटर रीतू त्रिपाठी, शैक्षिक प्रमुख सीता सरन मिश्रा व छात्र-छात्राओं नें मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया व विद्यालय प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति हमें सौम्यता और सरलता का संदेश देती है। हमारा कर्तव्य है कि हम पृथ्वी की रक्षा करें और इसका संतुलन बनाए रखें। कक्षा 8बी की छात्रा प्रतिष्ठा तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता प्रदान करने वाले विचार प्रस्तुत किए। इसी श्रृंखला में कक्षा 5ए की अर्पिता पांडे, आराध्या चौधरी, निहारिका यादव तथा कक्षा 5बी की छात्रा आराध्या यादव, अस्मिता मौर्या तथा दिव्यांशी सिंह ने गीत व अभिनय द्वारा पृथ्वी की वर्तमान स्थिति का चित्रण किया।
Lives are crying because it's not clean,
Earth is dying because it's not green......द्वारा रचनात्मक ढंग से कविता प्रस्तुत करते हुए पृथ्वी की वास्तविक दशा तथा उसे सुधारने के विकल्पों के विषय में बताया। सभी कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर रीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किए गए। शिक्षक घनश्याम यादव नें सभी को संबोधित करते हुए पृथ्वी दिवस मनाए जाने के कारण के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पर्यावरण को बचाने व लोगों को जागरूक करने हेतु पृथ्वी दिवस विशेष रूप से मनाया जाता है। व्यक्ति प्रतिदिन छोटे-छोटे मामूली बदलाव लाकर पर्यावरण को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। पृथ्वी से प्राप्त संसाधनों का इस्तेमाल हमें ऐसे करना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को जीवन जीने हेतु हम अनुकूल संसाधन व वातावरण प्रदान कर सके। इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं, शिक्षकों सहित सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।


द्वारा
प्रधानाचार्या
देवा इण्टर कॉलेज
उसरु-अमौना, अयोध्या

28
1954 views